Rajkumar
Published: Aug 23 | Updated: Sep 4

  • छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में निकेल, तांबा और प्लैटिनम समूह तत्वों (Ni-Cu-PGE) के एक महत्वपूर्ण भंडार खोज की गई है।
  • निकेल­कॉपर­प्लेटिनम समूह तत्वों के सल्फाइड खनिज की खोज डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड (DGML) द्वारा छत्तीसगढ़ के भालुकोना­जमनीडीह ब्लॉक में की गई है।
    • भारत में पहली बार यह सल्फाइड मिला है।
  • वस्तुतः प्रारंभिक खोज में महासमुंद जिले में 700 मीटर लम्बी खनिजीकृत पट्टी की पहचान और 300 मीटर गहराई तक सल्फाइड खनिजों की पुष्टि का दावा किया गया है।
    • भालुकोना के निकट ही वेदांता लिमिटेड को पूर्व में आवंटित केलवरडबरी ब्लॉक सहित इस क्षेत्र में रणनीतिक खनिजों का व्यापक विकास संभावित है।
    • राज्य सरकार ने रणनीतिक खनिजों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 50 प्रतिशत से अधिक अन्वेषण प्रस्ताव इन्हीं पर केंद्रित किए हैं।

No quiz selected.