हाल ही में ‘टाइम्स हायर एजुकेशन (THE)’ ने अपनी ‘वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2026′ जारी की है। इस रैंकिंग में दुनिया भर के विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन 11 अलग-अलग विषयों (जैसे इंजीनियरिंग, कानून, कंप्यूटर विज्ञान आदि) में किया गया है। भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने सूची में भारत का शीर्ष संस्थान बना है।
मुख्य तथ्य
- जारी करने की तिथि: 21 जनवरी, 2026
- संस्था:Times Higher Education (THE) – ब्रिटेन आधारित रैंकिंग एजेंसी, जो विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग जारी करती है।
- रैंकिंग का नाम:THE World University Rankings by Subject 2026 – विषय-वार वैश्विक रैंकिंग।
भारत का प्रदर्शन
- एकमात्र संस्थान टॉप 100 में: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बैंगलोर भारत का एकमात्र ऐसा संस्थान है जिसने किसी भी विषय में दुनिया के शीर्ष 100 में जगह बनाई है।
- विषय: कंप्यूटर विज्ञान (Computer Science)
- रैंक: 96वीं (वैश्विक स्तर पर)
- इंजीनियरिंग में स्थिति: इंजीनियरिंग में भारत के सबसे अधिक विश्वविद्यालय शामिल हैं, लेकिन कोई भी टॉप 100 में नहीं है। IISc बैंगलोर 101-125 रैंक बैंड में है।
- कानून (Law): कानून की पढ़ाई के लिए ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (सोनीपत) भारत का शीर्ष संस्थान बनकर उभरा है (रैंक बैंड 251-300)।
- शिक्षा:चित्कारा विश्वविद्यालय 301-400 बैंड में भारत का शीर्ष संस्थान है।
- जीवन विज्ञान:बनारस हिंदू विश्वविद्यालय भारत में पहले स्थान पर है (रैंक बैंड 201-250)।
- संख्या बल: रैंकिंग में शामिल विश्वविद्यालयों की कुल संख्या के मामले में भारत, अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर है, जो भारतीय उच्च शिक्षा के विस्तार को दर्शाता है।
रैंकिंग का आधार
- इस रैंकिंग को तैयार करने के लिए 5 मुख्य मानकों (Pillars) और 18 प्रदर्शन संकेतकों (Indicators) का उपयोग किया गया है:
- शिक्षण (Teaching)
- अनुसंधान वातावरण (Research Environment)
- अनुसंधान गुणवत्ता (Research Quality)
- अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण (International Outlook)
- उद्योग (Industry)
चीन की स्थिति
- चीन के विश्वविद्यालय उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं। बीजिंग विश्वविद्यालय पहली बार कंप्यूटर विज्ञान में विश्व स्तर पर शीर्ष 10 में प्रवेश किया है। चीन के पास शीर्ष 200 में 13 विश्वविद्यालय हैं, जो तीसरे वर्ष के लिए स्थिर है।
टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026
‘टाइम्स हायर एजुकेशन’ (THE) ने 9 अक्टूबर, 2025 को वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 जारी की। इस रैंकिंग में यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड ने लगातार 10वें वर्ष दुनिया में पहला स्थान हासिल किया। भारत के लिए यह रैंकिंग ऐतिहासिक रही, क्योंकि भारत 128 विश्वविद्यालयों के साथ दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया।
वैश्विक रैंकिंग
- शीर्ष स्थान (Rank 1): यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड (यूके) – यह लगातार 10वीं बार पहले स्थान पर है।
- अन्य शीर्ष संस्थान:
- रैंक 2: मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), अमेरिका।
- रैंक 3 (संयुक्त): हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (यूके)।
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026: टॉप 10 लिस्ट
| रैंक (Rank) |
विश्वविद्यालय (University) |
देश (Country) |
| 1 |
यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड (University of Oxford) |
यूनाइटेड किंगडम (UK) |
| 2 |
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) |
अमेरिका (USA) |
| 3 (संयुक्त) |
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी (Princeton University) |
अमेरिका (USA) |
| 3 (संयुक्त) |
यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज (University of Cambridge) |
यूनाइटेड किंगडम (UK) |
| 5 (संयुक्त) |
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) |
अमेरिका (USA) |
| 5 (संयुक्त) |
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) |
अमेरिका (USA) |
| 7 |
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech) |
अमेरिका (USA) |
| 8 |
इंपीरियल कॉलेज लंदन (Imperial College London) |
यूनाइटेड किंगडम (UK) |
| 9 |
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले (UC Berkeley) |
अमेरिका (USA) |
| 10 |
येल यूनिवर्सिटी (Yale University) |
अमेरिका (USA) |
भारत का प्रदर्शन
- रिकॉर्ड भागीदारी: भारत के 128 विश्वविद्यालय इस रैंकिंग में शामिल हैं। भारत ने जापान को पीछे छोड़कर दुनिया में दूसरा स्थान (सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी शामिल होने के मामले में) हासिल किया है। पहले स्थान पर अमेरिका (171) है।
- भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान: IISc बैंगलोर (Indian Institute of Science) ने भारत में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। यह वैश्विक स्तर पर 201-250 की रैंकिंग बैंड में है।
- निजी विश्वविद्यालयों का उदय: सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज (चेन्नई) और शूलिनी यूनिवर्सिटी (हिमाचल प्रदेश) ने रैंकिंग में अच्छी बढ़त हासिल की है।