दक्षिण प्रशांत में स्थित फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका (Sitiveni Ligamamada Rabukं) 2427 अगस्त, 2025 को तीन दिवसीय भारत दौरे पर रहे।
प्रधानमंत्री राबुका अपनी पत्नी सुलुती राबुका और एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए थे।
राबुका की फिजी के प्रधानमंत्री के रूप में यह भारत की पहली यात्रा थी।
इससे पूर्व भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अगस्त 2024 में फिजी की राजकीय यात्रा गई थीं, जहाँ उन्होंने फिजी की संसद को संबोधित किया था।
इस दौरान उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तथा भारतीय प्रधानमंत्री से मुलाकात कर द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता की।
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की उपस्थिति में भारत और फिजी के बीच हुए समझौतों का आदानप्रदान किया गया।
दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है और इसके लिए एक कार्ययोजना भी तैयार की गई है।
एमओयू/समझौते : भारत व फिजी के मध्य रक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार व निवेश, संस्कृति, खेल, शिक्षा तथा कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सात समझौतों/एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
घोषणाएँ : प्रधानमंत्री राबुका की भारत यात्रा के दौरान निम्न प्रमुख घोषणाएँ भी की र्गइं
फिजी में दूसरा जयपुर फुट शिविर आयोजित किया जाएगा।
‘हील इन इंडिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत भारत में विशेष चिकित्सा उपचार की पेशकश की गई है।
भारत द्वारा फिजी के चीनी अनुसंधान संस्थान को कृषि ड्रोन की आपूर्ति की जाएगी।
भारत फिजी में साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ (सीएसटीसी) की स्थापना करेगा।
फिजी के शाही सैन्य बलों को एम्बुलेंस उपहार में दी जाएँगी।