Chronology Team
Published: Oct 24 | Updated: Oct 28

  • ITBP ने 24 अक्टूबर 2025 को 64वां स्थापना दिवस विभिन राज्यों में खूब जोर शोर से मनाया।
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police – ITBP) का स्थापना दिवस हर वर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • इस अर्धसैनिक बल की स्थापना 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद भारत-तिब्बत (वास्तव में भारत-चीन LAC) सीमा की सुरक्षा हेतु की गई थी।
  • ITBP देश के उच्च हिमालयी सीमाक्षेत्रों में तैनात है और यह सीमा सुरक्षा, गश्त, खुफिया संकलन, आपदा राहत, तथा पर्वतारोहण अभियानों में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाता है।

गठन और प्रशासनिक ढांचा (Formation & Administrative Control)

  • स्थापना वर्ष: 1962
  • विनियमन: Indo-Tibetan Border Police Force Act, 1992
  • प्रशासनिक नियंत्रण: गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs)
  • प्रमुख जिम्मेदारी: भारत-चीन सीमा पर पश्चिम से पूर्व तक हिमालयी क्षेत्रों की सुरक्षा और निगरानी

ध्येय वाक्य (Motto)

  • शौर्य – दृढ़ता – कर्म-निष्ठा” (Valour – Determination – Devotion to Duty)

प्रमुख भूमिकाएँ (Primary Roles & Functions)

  • सीमा सुरक्षा एवं गश्त (Border Security & Patrolling) : भारत-चीन LAC के हिमालयी सेक्टरों में चौकियों का संचालन।
  • खुफिया संकलन (Intelligence Gathering) : सीमावर्ती क्षेत्रों में दुश्मन गतिविधियों पर सतर्क निगरानी।
  • आपदा प्रबंधन (Disaster Response) : भूकंप, हिमस्खलन, या प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत व बचाव कार्य।
  • पर्वतारोहण व स्कीइंग प्रशिक्षण (Mountaineering & Skiing Skills) : ITBP के कई कर्मी हिमालय की ऊँची चोटियों (Everest, Nanda Devi आदि) पर सफल अभियानों में भाग ले चुके हैं।

No quiz selected.