Chronology Team
Published: May 10 | Updated: May 12

  • राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2025 का जवाहर कला केन्द्र के दक्षिण परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
  • 18 मई, 2025 तक चलने वाले इस मेले का शुभारम्भ सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक द्वारा 9 मई, 2025 को किया गया।
  • थीम : इस वर्ष मेले का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की थीम पर किया जा रहा है।
  • सहकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफैड) द्वारा वर्ष 2003 से प्रतिवर्ष मसाला मेले का आयोजन किया जा रहा है यह देश का एकमात्र राज्य है जो उपभोक्ताओं को शुद्ध मसाले उपलब्ध कराने की यह पहल करता है।

पोर्टल का विमोचन

  • इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक द्वारा तैयार करवाए गए पोर्टल का विमोचन किया।
  • यह पोर्टल मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना को क्रियान्वित करने के लिए तैयार किया गया है।
  • दक द्वारा ‘म्हारो खातों, म्हारो बैंक’ अभियान के तहत बचत खाते खोले जाने हेतु पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

No quiz selected.