विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2026 और अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस
विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2026 और अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस
1. 'विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2026' में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
[A] 118वां [B] 126वां [C] 116वां [D] 104वां
Correct Answer: 116वां Notes: विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2026 में 147 देशों की सूची में भारत 116वें स्थान (स्कोर- 4.536) पर है। 2025 में भारत 118वें स्थान पर था। इस रैंकिंग में भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान (104) और नेपाल (99) से पीछे है।
2. हाल ही में जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2026 के अनुसार, लगातार 9वीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा बना है?
[A] डेनमार्क [B] फिनलैंड [C] आइसलैंड [D] स्वीडन
Correct Answer: फिनलैंड Notes: फिनलैंड लगातार 9वें वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया है। इसके बाद आइसलैंड दूसरे और डेनमार्क तीसरे स्थान पर हैं।
3. विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट (World Happiness Report) किसके द्वारा जारी की जाती है?
[A] विश्व बैंक [B] विश्व आर्थिक मंच (WEF) [C] संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN SDSN) और गैलप [D] अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
Correct Answer: संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN SDSN) और गैलप Notes: यह रिपोर्ट ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के 'वेलबीइंग रिसर्च सेंटर' द्वारा UN SDSN और गैलप (Gallup) के सहयोग से प्रकाशित की जाती है।
4. प्रतिवर्ष 'अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस' कब मनाया जाता है?
[A] 15 मार्च [B] 20 मार्च [C] 21 मार्च [D] 20 अप्रैल
Correct Answer: 20 मार्च Notes: लोगों के जीवन में खुशहाली के महत्व को पहचानने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 20 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी।
5. विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2026 में किस देश को सबसे निचले (147वें) स्थान पर रखा गया है?
Correct Answer: अफगानिस्तान Notes: रिपोर्ट के अनुसार, 147 देशों की सूची में अफगानिस्तान सबसे अंतिम स्थान पर है, जो इसे दुनिया का सबसे अशांत और दुखी देश बनाता है।