भारतीय नौसेना को मिला नया स्वदेशी युद्धपोत ‘आईएनएस मालवान’ (INS Malwan)
भारतीय नौसेना को मिला नया स्वदेशी युद्धपोत 'आईएनएस मालवान' (INS Malwan)
1. हाल ही में भारतीय नौसेना को सौंपा गया 'आईएनएस मालवान' (INS Malwan) मुख्य रूप से क्या है?
[A] एक स्वदेशी विमानवाहक पोत [B] एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW SWC) [C] परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी [D] एक नया रडार सिस्टम
Correct Answer: एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW SWC) Notes: आईएनएस मालवान तटीय इलाकों और उथले समुद्री पानी में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के लिए तैयार किया गया एक एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट है।
2. भारतीय नौसेना के नए ASW-SWC जहाज मुख्य रूप से किस पुराने क्लास के जहाजों को रिप्लेस (प्रतिस्थापित) करेंगे?
Correct Answer: अभय क्लास (Abhay-class) Notes: भारत सरकार द्वारा स्वीकृत प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे 16 नए ASW-SWC जहाज, पुराने 'अभय-क्लास' कॉर्वेट्स की जगह लेंगे जो 1989 में भारतीय नौसेना में शामिल किये गए थे।
3. 'आईएनएस मालवान' का निर्माण किस शिपयार्ड द्वारा किया गया है?
Correct Answer: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) Notes: 'आईएनएस मालवान' का निर्माण कोच्चि स्थित 'कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड' (CSL) द्वारा किया गया है। यह CSL द्वारा बनाये जा रहे 8 माहे-क्लास जहाजों में दूसरा है।
4. आईएनएस मालवान का नामकरण किस ऐतिहासिक शासक की समुद्री विरासत से प्रेरित होकर किया गया है?
[A] छत्रपति शिवाजी महाराज [B] महाराणा प्रताप [C] राजा चोल [D] टीपू सुल्तान
Correct Answer: छत्रपति शिवाजी महाराज Notes: आईएनएस मालवान का नाम महाराष्ट्र के ऐतिहासिक शहर मालवान के नाम पर रखा गया है। यह क्षेत्र छत्रपति शिवाजी महाराज की नौसैन्य शक्ति और उनकी समुद्री रक्षा रणनीति के लिए जाना जाता है।