Lok Chand Gupta
Published: Apr 9 | Updated: Apr 9

  • दुबई के क्राउन प्रिंस हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम अपनी दो दिवसीय यात्रा (8-9 अप्रैल, 2025) पर भारत आए।
    • यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा थी।
  • दुबई के क्राउन प्रिंस के साथ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उप प्रधान मंत्री एवं रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी भारत आए थे।
  • इस यात्रा के दौरान दुबई के क्राउन प्रिंस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की।
  • इस मुलाकात में दोनों देशों के नेताओं ने संस्थागत प्रक्रियाओं, सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आदान-प्रदान, तटरक्षा सहयोग आदि के माध्यम से वर्तमान रक्षा सहयोग के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    • दोनों नेताओं ने तटरक्षक बल के बीच सक्रिय सहयोग और एक सहमति पत्र के माध्यम से इसे औपचारिक रूप देकर इसे और गहरा करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।