chronology2017
Published: Jun 4 | Updated: Jun 4

  • देश में जनगणना की तारीख सुनिश्चित कर दी गई हैं। केन्द्रीय गृह मंत्रालय इसकी पुष्टि 4 जून, 2025 को की।
  • इस बार जनगणना के साथ ही जातीय गणना भी कराई जाएगी। जातियों की गणना के साथ-साथ जनगणना-2027 को दो चरणों में कराने का निर्णय लिया गया है।
  • जनगणना-2027 के लिए संदर्भ तिथि 1 मार्च, 2027 होगी।
  • 1 मार्च 2027 से जनगणना शुरू होगी और यह दो चरणों में पूरी होगी।
  • केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के असमकालिक बफीर्ले क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर, 2026 होगी।
  • जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के प्रावधान के अनुसार उपरोक्त संदर्भ तिथियों के साथ जनगणना कराने के आशय की अधिसूचना संभवत: 16 जून, 2025 को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी।