Chronology Team
Published: Jun 9 | Updated: Jun 9

  • स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन 2025 का खिताब 8 जून, 2025 को अपने नाम कर लिया है।
  • दूसरे वरीय और गत विजेता अल्कारेज ने दो सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए इटली के 23 साल के सिनर को पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में शिकस्त दी।
  • इस खिताबी मुकाबले को कार्लोस अल्कारेज ने इटली के यानिक सिनर 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, 7-6 से पराजित अपने नाम किया।
    • यह उनका लगातार दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब है।
  • यह खिताबी मुकाबला 5 घंटे और 29 मिनट तक चला। यह फ्रेंच ओपन इतिहास का सबसे लंबा फाइनल है।
    • इससे पहले 1982 का फाइनल मुकाबला 4 घंटे और 20 मिनट तक चला था, जिसमें मैट्स विलेंडर ने गिलर्मो विलास को हराया था।
    • ग्रैंड स्लैम का सबसे लंबा फाइनल 2012 में आॅस्ट्रेलियन ओपन (नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के बीच) का हुआ था हुआ था।

No quiz selected.