chronology2017
Published: Jun 12 | Updated: Jun 18

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) पर्वतारोहण अभियान दल को 12 जून, 2025 को सम्मानित किया।
  • औसतन 19 वर्ष की आयु के पांच लड़कियों और पांच लड़कों की इस टीम ने 18 मई, 2025 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
  • उल्‍लेखनीय है कि दल में सूबेदार मेजर बलकार सिंह शामिल थे, जो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले भारतीय सेना के पहले सूबेदार मेजर थे।
  • दल का युवा कैडेट मात्र 16 वर्ष का था।
  • विशेष : यह उपलब्धि एनसीसी द्वारा एवरेस्ट अभियान का तीसरा सफल अभियान है।
    • इससे पहले उसने वर्ष 2013 और वर्ष 2016 में भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल कीं।