Chronology Team
Published: Jul 9 | Updated: Jul 9

  • यूरोपीय परिषद (European Council) ने बुल्गारिया को औपचारिक रूप से 1 जनवरी, 2026 से यूरो को अपनी मुद्रा के रूप में अपनाने की मंजूरी दे दी है।
  • यह निर्णय यूरोपीय संघ की आर्थिक एवं वित्तीय मामलों की परिषद की बैठक के दौरान 8 जुलाई, 2025 को लिया गया।
  • इस निर्णय से बाल्कन देश बुल्गारिया यूरो क्षेत्र का 21वां सदस्य बन जाएगा।
    • इससे पहले क्रोएशिया जनवरी 2023 में यूरोजोन में शामिल हुआ था।

यूरा क्लब का विस्तार

  • 1 जनवरी 2002 को जब पहली बार यूरो नोट और सिक्के जारी किये गये थे, तब केवल 12 देश एकल मुद्रा क्षेत्र का हिस्सा थे- जिनमें फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और ग्रीस शामिल थे। इसके बाद निम्नांकित देश इसमें समयानुसार शामिल होते गए-
  • वर्ष 2007 में स्लोवेनिया, वर्ष 2008 में साइप्रस और माल्टा, वर्ष 2009 में स्लोवाकिया, वर्ष 2011 में एस्टोनिया, वर्ष 2014 में लातविया, वर्ष 2015 में लिथुआनिया और वर्ष 2023 में क्रोएशिया।
  • क्रोएशिया इसमें शामिल होने वाला अंतिम देश था, जिससे इसकी कुल संख्या 20 हो गई है।

No quiz selected.