Lok Chand Gupta
Published: Jul 21 | Updated: Jul 25

  • अमेरिका ने पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार पाक समर्थित ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (The Resistance Front-TRF) को ‘विदेशी
  • आतंकवादी संगठन’ (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (Specially Designated Global Terrorist-SDGT) की सूची में डाल दिया है।
  • इस निर्णय की जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 17 जुलाई, 2025 को दी।
  • अमेरिका ने ‘टीआरएफ’ को ‘लश्कर-ए-तैयबा’ (एलईटी) का एक मुखौटा और प्रॉक्सी माना है, जिसने 22 अप्रैल, 2025 को भारत के पहलगाम में हुए हमले (जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे) की जिम्मेदारी ली थी।
    • यह वर्ष 2008 में मुंबई हमलों के बाद लश्कर का भारत में नागरिकों पर किया गया सबसे घातक हमला था।
  • उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 5 जनवरी, 2023 को ‘टीआरएफ’ को आतंकी संगठन घोषित किया था।

टीआरएफ द्वारा भारत में किए गए आतंकी हमले

  • अप्रैल 2020: टीआरएफ ने भारतीय बलों पर हमला कर तीन जवानों को मारा।
  • 2021: कश्मीरी पंडित माखन लाल पंडिता और स्कूल प्रिंसिपल सुपिंदर कौर की हत्या।
  • 2023: सुरक्षा बलों पर हमला।
  • 2024: हिंदू तीर्थयात्रियों की बस पर हमला, 9 की मौत।
  • 2024: सुरंग निर्माण स्थल पर हमला, सात की मौत।
  • 2025: पहलगाम अटैक, 26 पर्यटकों की हत्या।