Chronology Team
Published: Apr 13 | Updated: Apr 13

Current Affairs 2026 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत के महत्वाकांक्षी Gaganyaan Mission की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 10 अप्रैल 2026 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दूसरा ‘इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट’ (IADT-02) सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

IADT-02 परीक्षण के प्रमुख तथ्य (Key Facts of IADT-02)

यह परीक्षण गगनयान मिशन के अंतिम चरण, यानी अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया को पुख्ता करने के लिए किया गया था।

  • स्थान (Location): सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा ।
  • ऊंचाई और वजन (Altitude & Weight): भारतीय वायुसेना (IAF) के चिनूक (Chinook) हेलीकॉप्टर की मदद से 7 टन वजनी डमी क्रू मॉड्यूल को लगभग 3 किलोमीटर की ऊंचाई से समुद्र में गिराया गया।
  • पैराशूट प्रणाली (Parachute System): मॉड्यूल की गति को नियंत्रित करने के लिए 4 अलगअलग प्रकार के कुल 10 पैराशूट का उपयोग किया गया।
  • रिकवरी (Recovery): समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग (Splashdown) के बाद भारतीय नौसेना (Indian Navy) द्वारा मॉड्यूल को सफलतापूर्वक रिकवर कर लिया गया।

परीक्षण का मुख्य उद्देश्य (Objective of the Test)

इस टेस्ट का प्राथमिक उद्देश्य गगनयान मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना था।

  • इसमें पैराशूट-आधारित डीसेलरेशन (Deceleration) प्रणाली की सटीकता की जांच की गई।
  • विभिन्न रक्षा बलों के साथ समन्वय स्थापित कर रिकवरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

गगनयान मिशन: एक संक्षिप्त अवलोकन (Gaganyaan Mission Overview)

गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन (Human Spaceflight Mission) है।

  • लक्ष्य (Goal): 3 अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किलोमीटर की निचली कक्षा (LEO) में भेजना और 3 से 7 दिनों के बाद उन्हें सुरक्षित वापस लाना।
  • बजट (Budget): इस मिशन का कुल बजट लगभग 20,193 करोड़ रुपये निर्धारित है।
  • लॉन्च व्हीकल (Launch Vehicle): इसे HLVM3 (Human-rated LVM3) रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा।
  • महत्वपूर्ण मील का पत्थर: इससे पहले इसरो ने 24 अगस्त 2025 को पहला एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-01) पूरा किया था।

अभ्यास प्रश्नोत्तरी

1. हाल ही में ISRO ने गगनयान मिशन के लिए अपना दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) 10 अप्रैल 2026 को कहाँ से सफलतापूर्वक आयोजित किया?

[A] पोखरण फायरिंग रेंज
[B] सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा
[C] विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम
[D] डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप)

Correct Answer: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा
Notes: ISRO ने गगनयान मिशन की तैयारियों के तहत 10 अप्रैल 2026 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से IADT-02 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2. IADT-02 परीक्षण के दौरान 5.7 टन वजनी क्रू मॉड्यूल को 3 किमी की ऊंचाई से गिराने के लिए भारतीय वायुसेना के किस हेलीकॉप्टर का उपयोग किया गया?

[A] अपाचे (Apache)
[B] एमआई-17 (Mi-17)
[C] चिनूक (Chinook)
[D] ध्रुव (Dhruv)

Correct Answer: चिनूक (Chinook)
Notes: इस परीक्षण में भारतीय वायुसेना (IAF) के चिनूक हेलीकॉप्टर का उपयोग क्रू मॉड्यूल को 3 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाने और वहां से ड्रॉप करने के लिए किया गया।
3. गगनयान मिशन के IADT-02 परीक्षण में क्रू मॉड्यूल की गति को नियंत्रित कर समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग कराने के लिए कुल कितने पैराशूट का उपयोग किया गया?

[A] 4
[B] 8
[C] 10
[D] 12

Correct Answer: 10
Notes: मॉड्यूल की गति को कम करने और सुरक्षित स्पलैशडाउन (समुद्र में लैंडिंग) सुनिश्चित करने के लिए 4 अलग-अलग प्रकार के कुल 10 पैराशूट्स को एक तय क्रम में खोला गया।