Chronology Team
Published: May 6 | Updated: May 6

Tamil Nadu Assembly Election 2026 के नतीजों ने भारतीय राजनीति में एक बड़ा धमाका किया है। 50 साल से अधिक समय से चले आ रहे द्रविड़ पार्टियों (DMK और AIADMK) के वर्चस्व को खत्म करते हुए मशहूर अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय (Joseph Vijay) की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कज़गम’ (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

कुल सीटें और चुनावी परिणाम (Seats & Results)

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर अप्रैल 2026 में मतदान संपन्न हुआ। इस चुनाव के मुख्य आंकड़े निम्नलिखित हैं:

  • TVK (तमिलगा वेट्री कज़गम): जोसेफ विजय की पार्टी ने अपने पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया।
  • DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम): निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की पार्टी को भारी नुकसान हुआ और वे केवल 59 सीटों पर सिमट गए।
  • AIADMK: मुख्य विपक्षी दल को केवल 47 सीटें प्राप्त हुईं।
  • राष्ट्रीय पार्टियाँ: कांग्रेस को 5 सीटें और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मात्र 1 सीट मिली।
  • Magic Number (बहुमत): तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की आवश्यकता होती है। वर्तमान में यहाँ त्रिशंकु (Hung) विधानसभा की स्थिति है, लेकिन TVK गठबंधन सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

Major Upsets: बड़े उलटफेर और ऐतिहासिक बदलाव

  • सीएम स्टालिन की हार: तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन अपने ही गढ़ कोलाथुर सीट पर TVK के उम्मीदवार वी.एस. बाबू से लगभग 8000 से अधिक वोटों से चुनाव हार गए।
  • ऐतिहासिक संदर्भ: 1996 में जे. जयललिता के बाद स्टालिन राज्य के दूसरे ऐसे निवर्तमान मुख्यमंत्री हैं जो चुनाव हारे हैं।
  • द्रविड़ राजनीति का अंत: 1967 के बाद पहली बार किसी गैरद्रविड़ (Non-Dravidian) दल ने सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है।
  • विजय की शानदार जीत: भावी मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दो सीटों— पेराम्बुर और त्रिची ईस्ट से जीत दर्ज की है।

Record Voter Turnout: रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत

23 अप्रैल 2026 को हुए मतदान में तमिलनाडु के इतिहास का सबसे अधिक 85.10% मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले का रिकॉर्ड 2011 में 77.8% था।

TVK के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

स्थापना और नेतृत्व (Foundation & Leadership):

  • स्थापना तिथि: TVK की स्थापना अभिनेता सी. जोसेफ विजय द्वारा 2 फरवरी 2024 को की गई थी।
  • पार्टी के महासचिव: इस पार्टी के वर्तमान महासचिव (General Secretary) आधव अर्जुन हैं।

2026 चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन (Election Performance 2026):

  • वोट शेयर (Vote Share): पार्टी ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92% (लगभग 1.72 करोड़ वोट) प्राप्त किए और लोकप्रिय वोट (Popular Vote) के मामले में भी शीर्ष पर रही।
  • ऐतिहासिक उपलब्धि: 1977 में एम.जी. रामचन्द्रन (MGR) के बाद, विजय ऐसे पहले अभिनेता से राजनेता बने हैं जिनकी पार्टी ने अपने पहले (डेब्यू) ही विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है।

अभ्यास प्रश्नोत्तरी

1. 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने सबसे अधिक सीटें जीतकर 50 वर्षों के राजनीतिक वर्चस्व को तोड़ा है?

[A] DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम)
[B] AIADMK (अन्नाद्रमुक)
[C] TVK (तमिलगा वेट्री कज़गम)
[D] BJP (भारतीय जनता पार्टी)

Correct Answer: TVK (तमिलगा वेट्री कज़गम)
Notes: अभिनेता जोसेफ विजय द्वारा बनाई गई नई पार्टी 'तमिलगा वेट्री कज़गम' (TVK) ने 234 में से 108 सीटें जीतीं और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
2. तमिलनाडु विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं, जिन पर अप्रैल 2026 में चुनाव संपन्न हुए?

[A] 200
[B] 234
[C] 243
[D] 250

Correct Answer: 234
Notes: तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीटें हैं। किसी भी दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 118 सीटों (बहुमत) की आवश्यकता होती है। इस बार किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और त्रिशंकु (Hung) विधानसभा बनी।
3. तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को 2026 के चुनाव में किस विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा?

[A] पेराम्बुर
[B] त्रिची ईस्ट
[C] एडाप्पडी
[D] कोलाथुर

Correct Answer: कोलाथुर
Notes: एम.के. स्टालिन को उनके पारंपरिक गढ़ कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से TVK के उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने हराया। जे. जयललिता (1996) के बाद वे ऐसे दूसरे मौजूदा मुख्यमंत्री हैं जिन्हें अपने पद पर रहते हुए हार का सामना करना पड़ा।
4. वर्ष 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कुल कितना प्रतिशत मतदान (Voter Turnout) दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास में सर्वाधिक है?

[A] 78.29%
[B] 81.50%
[C] 85.10%
[D] 90.00%

Correct Answer: 85.10%
Notes: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस चुनाव में 85.10% मतदान हुआ। यह 2011 और 2021 के चुनावों की तुलना में काफी अधिक है और स्वतंत्रता के बाद राज्य का अब तक का सबसे बड़ा मतदान प्रतिशत है।
5. अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय ने किन दो विधानसभा सीटों से जीत हासिल की है?

[A] कोलाथुर और मायलापुर
[B] पेराम्बुर और त्रिची ईस्ट
[C] मदुरै और चेन्नई
[D] अवादी और एडाप्पडी

Correct Answer: पेराम्बुर और त्रिची ईस्ट
Notes: TVK प्रमुख जोसेफ विजय ने चुनाव में दो सीटों से ताल ठोंकी थी और दोनों ही सीटों— पेराम्बुर (लगभग 53,000 वोटों से) और त्रिची ईस्ट (लगभग 27,000 वोटों से) पर भारी अंतर से जीत दर्ज की है।