chronology2017
Published: May 1 | Updated: May 1

  • एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने नई दिल्ली में एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में एकीकृत रक्षा स्टाफ (CISC) प्रमुख का पदभार 1 मई, 2025 को ग्रहण किया।
  • उन्होंने इस पद पर लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू का स्थान लिया है, जो 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं।
  • सीआईएससी का कार्यभार संभालने से पहले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित मध्य वायु कमान के एयर आॅफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे।
  • एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में 6 दिसंबर, 1986 को कमीशन हुए थे।
  • वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला; रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (बांग्लादेश) और नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।
  • दीक्षित के पास मिराज-2000, मिग-21 तथा जगुआर सहित 20 से अधिक विमानों का 3,300 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।
  • एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने दक्षिणी क्षेत्र में एक प्रमुख लड़ाकू प्रशिक्षण बेस की भी कमान संभाली और उनके नेतृत्व में बेस को कमान में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया था।