केरल पूर्ण डिजिटल साक्षरता हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
इस आशय की घोषणा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 21 अगस्त, 2025 को की।
केरल ने डिजिटल अंतराल को कम करने की दिशा में यह महत्त्वपूर्ण उपलब्धि ‘डिजी केरलम परियोजना’ के माध्यम से हासिल की है।
केरल के 100 प्रतिशत डिजिटल साक्षर बनने का अर्थ है कि यहँ लगभग हर व्यक्ति बुनियादी स्तर पर डिजिटल उपकरणों अर्थात् कंप्यूटर, स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करना जानता है।
केरल में एणार्कुलम ज़िले के 104 वर्षीय अब्दुल्ला मौलवी डिजिटल साक्षरता हासिल करने वाले राज्य के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार भारत के केवल 38% घर डिजिटल रूप से साक्षर हैं (शहरी क्षेत्रों में 61% और ग्रामीण क्षेत्रों में 25%)।
भारत में डिजिटल इंडिया मिशन की शुरूआत 2015 में हुई थी।