Lok Chand Gupta
Published: Jun 26 | Updated: Jun 26

  • जापान ने अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली बार अपने क्षेत्र में मिसाइल की टेस्टिंग की है।
  • जापान द्वारा यह मिसाइल टेस्टिंग होक्काइडो द्वीप के शिजुनाई एंटी-एयर फायरिंग रेंज में 24 जून, 2025 को की गई।
  • जापान ने जिस मिसाइल का टेस्ट किया है वह ‘टाइप-88’ सतह से जहाज (Surface to Ship) पर मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल है।
  • जापान की मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित ट्रक पर लगे टाइप 88 गाइडेड मिसाइल की रेंज लगभग 100 किलोमीटर है।
  • जापान ‘टाइप-12’ सतह से जहाज पर मार करने वाली मिसाइलें भी विकसित कर रहा है, जिनकी रेंज लगभग 1,000 किलोमीटर है, जो टाइप 88 से 10 गुना अधिक है।

पृष्ठभूमि

  • उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान ने शांतिविद संविधान की रणनीति अपनाई तथा वह अपना हर रक्षात्मक निर्णय अमेरिका की मदद से लेता रहा है।
    • वर्तमान वैश्विक सामरिक परिदृश्य तथा चीन, रूस और उत्तर कोरिया की ओर सम्भावित खतरों से निपटने के लिए उसने आत्मनिर्भर बनने की दिशा में यह कदम उठाया है।

Tags


Latest Books