chronology2017
Published: Apr 9 | Updated: Apr 9

  • प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय (माउंट आबू, सिरोही) की प्रमुख और संस्था की प्रमुख प्रशासक राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का 8 अप्रैल, 2025 को निधन हो गया।
    • दादी रतनमोहिनी 101 वर्ष की थीं।

संक्षिप्त जीवन परिचय

  • दादी का जन्म हैदराबाद, सिंध (वर्तमान पाकिस्तान) में 25 मार्च 1925 को हुआ था। उनका बचपन का नाम लक्ष्मी था।
  • मात्र 12 वर्ष की आयु में ब्रह्मकुमारी संस्थान से जुडी दादी रतनमोहिन ने अपने जीवन में लगभग 70 हजार किमी. पदयात्रा की।
  • अपने अन्तर्राष्ट्रीय सेवा अभियान की शुरूआत उन्होंने जापान में आयोजित विश्व शांति सम्मेलन लेकर वर्ष 1954 में की।

संस्था के बारे में

  • ब्रह्माकुमारीज की स्थापना वर्ष 1937 में लेखराज कृपलानी (बाद में ब्रह्मा बाबा कहलाए) द्वारा की गई थी।
  • यह संस्था मूल रूप से भारत के हैदराबाद (सिंध, अब पाकिस्तान में) में शुरू हुई थी।
  • ब्रह्माकुमारीज का मुख्यालय राजस्थान के माउंट आबू (सिरोही) में है।