chronology2017
Published: May 1 | Updated: May 1

  • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मेघालय के मावलिंग्खुंग से असम के पंचग्राम तक के ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर के विकास को 30 अप्रैल, 2025 को मंजूरी दे दी है।
  • हाइब्रिड एन्युटी मोड पर बनने वाले इस 166.80 किलोमीटर लम्बे ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर की कुल लागत Rs 22,864 करोड़ होगी।
  • इस ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर का 144.80 किमी. मेघालय में और 22 किमी. हिस्सा असम में होगा।

महत्व

  • यह रणनीतिक चार लेन वाला गलियारा राष्ट्रीय राजमार्ग 06 (NH-06) पर एक हाई-स्पीड लिंक के रूप में काम करेगा।
  • इस गलियारे के विकास से त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और असम के बराक घाटी क्षेत्र की मुख्य भूमि और गुवाहाटी से कनेक्टिविटी में सुधार होगा।