Chronology Team
Published: May 27 | Updated: May 30

  • मूलत: राजस्थान हाईकोर्ट के जज तथा वर्तमान में गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजे) विजय विश्नोई पदोन्नत होकर सुप्रीम कोर्ट जज बनेंगे।
  • देश के चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता में 26 मई, 2025 को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में तीन जजों की शीर्ष अदालत में नियुक्ति की सिफारिश की गई है, जिनमें विजय विश्नोई भी शामिल है।
    • उनके अलावा कर्नाटक हाईकोर्ट के सीजे एनवी अंजारिया (मूलत: गुजरात हाईकोर्ट) और बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर भी सुप्रीम कोर्ट के जज बनेंगे।
  • सीजेआइ गवई की अध्यक्षता में सम्पन्न पहली कॉलेजियम की बैठक में पहली बार जस्टिस बीवी नागरत्ना भी शामिल रहीं।

Tags


Latest Books