chronology2017
Published: May 30 | Updated: May 30

  • देश की 15 विशिष्ट नर्सों को वर्ष 2025 के लिए ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  • यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्र्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 30 मई, 2025 को प्रदान किया गया।

सम्मानित नर्सें

  • रेबा रानी सरकार (ए.एन.एम), अंडमान निकोबार द्वीप समूह
  • वलिवेती सुभावती (ए.एन.एम), आंध्र प्रदेश
  • सरोज फकीर भाई पटेल (ए.एन.एम), दादर नगर हवेली और दमन व दीव
  • रजिया बेगम पी.बी. (ए.एन.एम), लक्षद्वीप
  • सुजाता अशोक बागुल (ए.एन.एम), महाराष्ट्र
  • बीना पानी डेका (एल.एच.वी.), असम
  • किजुम सोरा कारगा (नर्स), अरुणाचल प्रदेश
  • डिम्पल अरोड़ा (नर्स), दिल्ली
  • मेजर जनरल शीना पी डी (नर्स), दिल्ली
  • डॉ. बानू एम आर (नर्स), कर्नाटक
  • लीमापोकपम रंजीता देवी (नर्स), मणिपुर
  • वी लालमंगई (नर्स), मिजोरम
  • एल. एस. मणिमोझी (नर्स), पुडुचेरी
  • के अलामेलु मंगयारकरसी (नर्स), तमिलनाडु
  • डॉली बिस्वास (नर्स), पश्चिम बंगाल

विशेष

  • राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की स्थापना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उत्कृष्ट नर्सिंग कर्मियों द्वारा प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं को मान्यता देने और सम्मानित करने के लिए की थी।