केन्द्र सरकार ने 30 अप्रैल, 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का नए सिरे से गठन किया है।
पूर्व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के प्रमुख आलोक जोशी को बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नए गठित बोर्ड में अध्यक्ष के अलावा सात अन्य सदस्य शामिल हैं। इन सदस्यों में सेना, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) के सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल हैं।
बोर्ड की संरचना
अध्यक्ष : आलोक जोशी
सदस्य (7) :
एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) पीएम सिन्हा – पूर्व पश्चिमी वायु कमांडर
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एके सिंह – पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर
रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) मॉन्टी खन्ना – नौसेना के पूर्व अधिकारी
राजीव रंजन वर्मा – सेवानिवृत्त IPS अधिकारी
मनमोहन सिंह – सेवानिवृत्त IPS अधिकारी
बी. वेंकटेश वर्मा – सेवानिवृत्त IFS अधिकारी
NSAB की भूमिका
यह बोर्ड राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) को दीर्घकालिक विश्लेषण और रणनीतिक सुझाव प्रदान करता है।
इसका गठन पहली बार 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान हुआ था।