Chronology Team
Published: Jun 18 | Updated: Jun 18

  • राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के राहत आयुक्तों और राज्य आपदा मोचन बलों (SDRFs) का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन-2025 नई दिल्ली में 16-17 जून, 2025 को आयोजित किया गया।
  • केन्द्र्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने की।
  • दो दिवसीय सम्मेलन में राज्य सरकारों/केन्द्र शासित प्रदेशों, केन्द्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों/संगठनों और राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में एसडीआरएफ/सिविल डिफेंस/होम गार्ड्स/फायर सर्विसेज से 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों ने प्रारंभिक चेतावनी, आपदा के बाद आवश्यकता मूल्यांकन, शहरी बाढ़ प्रबंधन, नई चुनौतियां और नई तकनीकों को अपनाने, आपदा प्रतिक्रिया बलों की भूमिका, मॉक ड्रिल, स्वयंसेवा आदि जैसे विषयों पर चर्चा की।

Tags


Latest Books