chronology2017
Published: Apr 30 | Updated: May 1

  • संयुक्त राष्ट्र संघ के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (UN DESA) द्वारा ‘विश्व सामाजिक रिपोर्ट 2025’ अप्रैल 2025 में जारी की गई।
  • रिपोर्ट की थीम : यह रिपोर्ट ‘सामाजिक प्रगति को तेज करने के लिए एक नई नीतिगत सहमति’ थीम के साथ प्रकाशित की गई है।
  • प्रकाशन : यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (UN DESA) द्वारा संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय विश्व विकास अर्थशास्त्र अनुसंधान संस्थान (UNU-WIDER) के सहयोग से तैयार की गई है।
  • यह रिपोर्ट उन प्रवृत्तियों को उजागर करती है जो समुदायों को खतरे में डाल रही हैं तथा तत्काल, निर्णायक नीतिगत कार्रवाई की मांग करती हैं।
  • रिपोर्ट में तीन सिद्धांतों- समानता, सभी के लिए आर्थिक सुरक्षा और एकजुटता पर आधारित नई नीति सहमति का आह्वान किया गया है।

प्रमुख बिन्दु

  • वैश्विक आबादी का लगभग 60% हिस्सा आर्थिक असुरक्षा का सामना कर रहा है।
    • 690 मिलियन से अधिक लोग अभी भी अत्यधिक गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं।
  • दो-तिहाई देशों में आय असमानता बढ़ी है, जहाँ सबसे अमीर 1% लोगों के पास वैश्विक आबादी के 95% लोगों से अधिक संपत्ति है।
  • वर्ष 1995 से अब तक 1 बिलियन से अधिक लोगों को अत्यधिक गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है।
  • 128 देशों में से 52 में गिनी गुणांक द्वारा मापी गई आय असमानता, पिछले 30 वर्षों में लगातार बढ़ी है।
  • चीन और भारत जैसे सघन आबादी वाले देशों तथा अधिकांश उच्च आय वाले देशों में असमानता बढ़ी है।