chronology2017
Published: Apr 26 | Updated: Apr 28

  • ओडिशा के सिमलीपाल को नेशनल पार्क का दर्जा मिल गया है। ओडिशा सरकार द्वारा इसकी औपचारिक अधिसूचना 24 अप्रैल, 2025 को जारी की गई।
  • इसके साथ ही सिमलीपाल देश का 107वां राष्ट्रीय उद्यान बन गया है।
  • सिमलीपाल 854.70 वर्ग किलोमीटर में फैला ओडिशा का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान भी है।
  • राज्य के सबसे बड़े बाघ अभयारण्य सिमलीपाल में स्तनधारियों की 55 प्रजातियां, पक्षियों की 361 प्रजातियां, सरीसृपों की 62 प्रजातियां और उभयचरों की 21 प्रजातियां हैं।
  • सिमलीपाल बिरहोर, हिल खड़िया, उज्या, हो, संथाल, मनकिडिया और खारिया जैसे स्वदेशी समुदायों को आश्रय देता है, जिनके पास सदियों पुरानी पारिस्थितिकी ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत है।