chronology2017
Published: Apr 22 | Updated: Apr 24

  • गुलाबी नगर जयपुर के कलाकार सुधीर वर्मा ने ‘जीवन’ शीर्षक से विलेज थीम पर 140 फीट लंबी और 4 फीट चौड़ी पेंटिंग बनाई है।
  • इस पेंटिंग में उन्होंने पारंपरिक चित्रकला लाइन का प्रयोग किया है।
  • दुनिया के मशहूर चित्रकार पाब्लो पिकासो और एमएफ हुसैन ने भी अपने चित्रों में रेखाओं के नवीन आयामों को स्थापित कर कला जगत को समृद्ध किया है।
  • उसी रेखा कला का प्रयोग इस पेंटिंग में किया है।
  • सुधीर वर्मा को उनकी खास कला के लिए अब तक कालीदास एकेडमी, आईफेक्स अवॉर्ड, ललित कला अकादमी का स्टेट अवॉर्ड मिल चुका है।

पेंटिंग के बारे में

  • सुधीर ने अपनी पेंटिंग में ग्रामीण जन-जीवन को चित्रित किया है।
  • उन्होंने सफेद रंग से आकृतियों को रेखाओं के जरिए उकेरा है।
  • पेंटिंग में ग्रामीण उत्सव, सजती-संवरती महिलाएं, झूला झूलती किशोरियां, भजन मंडली, बारात, डांस, संगीत, पशुओं का दूध निकालती महिलाएं, पनघट, प्रेमी युगल, किसान, गपशप करती चौपाल, हंसी-ठिठोली करते लोग और प्रकृति की देवी शामिल हैं।