Chronology Team
Published: Aug 14 | Updated: Aug 20

  • स्वाधीनता दिवस समारोह-2025 के अवसर पर मेहरानगढ़ फोर्ट, जोधपुर में ‘एट होम कार्यक्रम’ 14 अगस्त, 2025 को आयोजित किया गया।
  • इस एट होम कार्यक्रम 14 पुलिस अधिकारियों व जवानों को पुलिस पदक के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 4 व्यक्तियों व 1 ग्राम पंचायत को प्रशस्ति—पत्र से सम्मानित किया गया।

पुलिस पदक से सम्मानित अधिकारी व जवान

  • देवा राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (बी.आई), जैसलमेर, हाल सेवानिवृत्त, सतीश कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कामां, भरतपुर, हाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), भरतपुर, सुरेन्द्र सिंह, डिप्टी कमांडेंट, एसडीआरएफ, जयपुर, दीप चन्द,सहायक कमांडेट, तृतीय बटालियन आरएसी बीकानेर, हाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस, बीकानेर, दीप्ति जोशी,पुलिस निरीक्षक, एटीएस यूनिट कोटा, जय सिंह राव,पुलिस निरीक्षक, सीआईडी (एसबी) जोन यूनिट बांसवाड़ा, मनीष चौधरी, उप निरीक्षक पुलिस, कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेन्ज, जोधपुर, हाल अटैच पुलिस निरीक्षक (इन्सेंटिव) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, स्पेशल यूनिट, जोधपुर, हरिओम सिंह,प्लाटून कमाण्डर, पाँचवी बटालियन आरएसी, जयपुर, फतेह सिंह,उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस दूरसंचार, भीलवाड़ा हाल सेवानिवृत्त, सुभाष चन्द्र,हैड कांस्टेबल 40, सीआईडी (सीबी) राज. जयपुर, आत्मप्रकाश,हैड कांस्टेबल 2636, रिजर्व पुलिस लाईन, झुन्झुनू, बल्लू राम, कांस्टेबल 530, सीआईडी (सीबी) राज. जयपुर हाल डिस्कॉम, जयपुर सौराज सिंह मीणा, कांस्टेबल 992, द्वितीय बटालियन, आरएसी कोटा और गुलझारी लाल, कांस्टेबल 650, कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, झुन्झुनू।

अन्य पुरस्कृत व्यक्ति व संस्था

  • डॉ. विनोद कुमार जैन (सीकर) को चिकित्सा एवं समाज सेवा, पारूल पाटनवाला (जयपुर) को ज्वैलरी डिजाइन, दिव्यांश भारद्वाज (ग्राम-आवां, टोंक) को पंचायत स्तर पर वृहत विकास कार्य तथा कोमल वर्मा सलूजा (कोटा) को असाधारण शैक्षणिक उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
  • इसके अलावा भीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ पंचायत समिति की दौलपुरा ग्राम पंचायत को पौधारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

Tags


Latest Books