Chronology Team
Published: May 23 | Updated: May 23

हाल ही में उदयपुर के सिटी पैलेस में ब्रिटिश लेखक ब्रायन मास्टर्स द्वारा लिखित प्रसिद्ध पुस्तक महाराणा: स्टोरी ऑफ रूलर्स ऑफ उदयपुर के 5वें संशोधित संस्करण का भव्य विमोचन किया गया। यह पुस्तक मेवाड़ राजवंश की 1500 वर्षों की गौरवशाली परंपरा और 77 पीढ़ियों की विरासत का सजीव दस्तावेज है। इसके साथ ही हाल ही में मेवाड़ राजघराने में सिटी पैलेस और एकलिंगनाथ मंदिर में प्रवेश अधिकारों को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद भी सुलझ गया है, जो प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परिदृश्य से काफी चर्चा में रहा।

‘महाराणा’ पुस्तक और उसका विमोचन

  • पुस्तक का नाम: महाराणा: द स्टोरी ऑफ द रूलर्स ऑफ उदयपुर।
  • लेखक: प्रख्यात ब्रिटिश लेखक एवं इतिहासकार ब्रायन मास्टर्स (Brian Masters)।
  • विमोचनकर्ता: राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक डॉ. गुलाब कोठारी तथा मेवाड़ के 77वें वंशधर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
  • विमोचन स्थल: सिटी पैलेस, उदयपुर।
  • प्रमुख तथ्य: इस पुस्तक का प्रथम संस्करण वर्ष 1990 में प्रकाशित हुआ था। यह पुस्तक मेवाड़ के राजवंश की 77 पीढ़ियों के इतिहास, मुगल व ब्रिटिश सत्ता के सामने मेवाड़ की अस्मिता और सिटी पैलेस की स्थापत्य कला का प्रभावशाली वर्णन करती है।

महाराणा प्रताप से जुड़े ऐतिहासिक तथ्य

  • शासक क्रम: मेवाड़ राजवंश के शासकों की सूची में महाराणा प्रताप 54वें नंबर के शासक थे।
  • शासनकाल: महाराणा प्रताप का शासनकाल 1572 से 1597 तक रहा।
  • जन्म: उनका जन्म 9 मई 1540 को राजस्थान के कुम्भलगढ़ दुर्ग में महाराणा उदय सिंह द्वितीय और महारानी जयवंता बाई के यहाँ हुआ था।
  • हल्दीघाटी का युद्ध: यह ऐतिहासिक युद्ध जून 1576 में जयपुर के राजा मान सिंह (मुगल सेनापति) और महाराणा प्रताप के बीच लड़ा गया था।

अभ्यास प्रश्नोत्तरी

1. हाल ही में विमोचित पुस्तक "महाराणा: द स्टोरी ऑफ द रूलर्स ऑफ उदयपुर" के लेखक कौन हैं?

[A] डॉ. गुलाब कोठारी
[B] कर्नल जेम्स टॉड
[C] ब्रायन मास्टर्स
[D] डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

Correct Answer: ब्रायन मास्टर्स
Notes: प्रख्यात ब्रिटिश इतिहासकार ब्रायन मास्टर्स ने यह पुस्तक लिखी है। हाल ही में उदयपुर के सिटी पैलेस में डॉ. गुलाब कोठारी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने इसके 5वें संशोधित संस्करण का विमोचन किया।
2. ऐतिहासिक प्रमाणों और शोध के अनुसार, महाराणा प्रताप मेवाड़ राजवंश के किस क्रम के शासक थे?

[A] 47वें
[B] 50वें
[C] 54वें
[D] 77वें

Correct Answer: 54वें
Notes: डॉ. अनुराग सुंकिया द्वारा किए गए शोध और मेवाड़ राजवंश की सूची के अनुसार, महाराणा प्रताप मेवाड़ के 54वें शासक थे, जिन्होंने 1572 से 1597 तक शासन किया। (वर्तमान में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ 77वें वंशधर हैं)।
3. चर्चित पुस्तक "महाराणा" का प्रथम संस्करण किस वर्ष प्रकाशित हुआ था?

[A] 1984
[B] 1990
[C] 2012
[D] 2024

Correct Answer: 1990
Notes: ब्रायन मास्टर्स कृत "महाराणा" का प्रथम संस्करण वर्ष 1990 में मेवाड़ के 76वें दीवान श्रीजी हुजूर अरविन्द सिंह मेवाड़ के संरक्षण में प्रकाशित हुआ था।
4. हल्दीघाटी का ऐतिहासिक युद्ध कब लड़ा गया था, जिसका राजस्थानी संस्कृति पर अमिट प्रभाव है?

[A] मई 1540
[B] जून 1576
[C] जुलाई 1572
[D] अगस्त 1597

Correct Answer: जून 1576
Notes: जून 1576 में मुगल सम्राट अकबर की ओर से जयपुर के राजा मान सिंह के नेतृत्व वाली सेना और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा गया था। 9 मई 1540 को महाराणा प्रताप का जन्म कुम्भलगढ़ में हुआ था।