Chronology Team
Published: May 7 | Updated: May 7

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने भारत में अपराध 2024′ (Crime in India 2024) रिपोर्ट 6 मई 2026 को जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल दर्ज अपराधों में 6% की गिरावट आई है, लेकिन साइबर अपराधों में 17.9% (लगभग 18%) की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। राजस्थान महिला अपराधों के मामले में देश में पहले स्थान पर है, और देश के 19 प्रमुख महानगरों में जयपुर सबसे असुरक्षित शहर बनकर उभरा है।

NCRB Report 2024: मुख्य झलकियाँ (Key Highlights)

राष्ट्रीय स्तर पर अपराध के आंकड़ों में कुछ सकारात्मक और कुछ चिंताजनक बदलाव देखे गए हैं:

  • कुल अपराध (Total Crimes): 2024 में देश में कुल 86 लाख संज्ञेय अपराध दर्ज हुए, जो 2023 के मुकाबले 6% की गिरावट दर्शाते हैं।
  • अपराध दर (Crime Rate): प्रति लाख आबादी पर अपराध दर 3 से घटकर 418.9 हो गई है।
  • साइबर अपराध (Cyber Crime): देश में Cyber Crimes सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें 9% (लगभग 18%) की भारी वृद्धि हुई है। दर्ज किए गए 1,01,928 मामलों में से 72.6% मामले साइबर धोखाधड़ी के हैं।
  • आर्थिक अपराध (Economic Offences): इनमें 6% की बढ़ोत्तरी हुई है, जिनमें 90% मामले जालसाजी के हैं।

राजस्थान के विशेष संदर्भ में आंकड़े (Crime in Rajasthan)

NCRB के आंकड़े राजस्थान के लिए काफी चिंताजनक स्थिति पैदा करते हैं:

  • महिला अपराध में राजस्थान प्रथम (Women Safety Issues)
    • नंबर-1 स्थान: महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में राजस्थान पूरे देश में शीर्ष (नंबर-1) पर है।
    • अपराध दर: राजस्थान में महिला अपराध दर 12.2% है, जो राष्ट्रीय औसत (4.3%) से लगभग तीन गुना अधिक है।
    • बलात्कार के मामले: वर्ष 2024 में राज्य में दुष्कर्म के कुल 4,871 मामले दर्ज किए गए।
  • जयपुर: सबसे असुरक्षित महानगर (Unsafe Jaipur)
    • देश के 19 प्रमुख महानगरों में जयपुर 34.3% अपराध दर के साथ सबसे असुरक्षित शहर बनकर उभरा है।
  • अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े
    • ST अपराध: अनुसूचित जनजाति (ST) के खिलाफ अपराधों में मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान का स्थान प्रमुख है।
    • ड्रग ओवरडोज़ (Drug Overdose): नशीली दवाओं के ओवरडोज़ से होने वाली मौतों में राजस्थान चौथे स्थान (69 मौतें) पर है।

अभ्यास प्रश्नोत्तरी

1. हाल ही में जारी NCRB रिपोर्ट 2024 के अनुसार, महिला अपराधों के मामले में भारत का कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर है?

[A] उत्तर प्रदेश
[B] मध्य प्रदेश
[C] राजस्थान
[D] महाराष्ट्र

Correct Answer: राजस्थान
Notes: रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान महिला अपराधों में देश में नंबर-1 पर है। यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध दर 12.2% है, जो 4.3% के राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है।
2. NCRB रिपोर्ट 2024 के अनुसार, देश के 19 प्रमुख महानगरों में से अपराध दर (Crime Rate) के आधार पर सबसे असुरक्षित शहर कौन सा बनकर उभरा है?

[A] दिल्ली
[B] मुंबई
[C] जयपुर
[D] पटना

Correct Answer: जयपुर
Notes: देश के 19 प्रमुख महानगरों में प्रति लाख आबादी पर अपराध की दर के अनुसार जयपुर 34.3% अपराध दर के साथ सबसे असुरक्षित शहर है।
3. साल 2024 में देश में कुल दर्ज अपराधों में कितने प्रतिशत की गिरावट आई है?

[A] 4.6%
[B] 6%
[C] 12.2%
[D] 17.9%

Correct Answer: 6%
Notes: 2024 में भारत में 58.86 लाख मामले दर्ज किए गए, जो 2023 के 62.41 लाख मामलों की तुलना में 6% की गिरावट को दर्शाते हैं।
4. देश में सबसे तेजी से किस प्रकार के अपराधों में वृद्धि दर्ज की गई है?

[A] आर्थिक अपराध
[B] हत्या
[C] महिला अपराध
[D] साइबर अपराध

Correct Answer: साइबर अपराध
Notes: रिपोर्ट के अनुसार, जहां कुल अपराध घटे हैं, वहीं साइबर अपराधों में 17.9% (लगभग 18%) की भारी वृद्धि दर्ज की गई है, जो इसे सबसे तेजी से बढ़ने वाली अपराध श्रेणी बनाता है।
5. NCRB रिपोर्ट के अनुसार, ST (अनुसूचित जनजाति) के खिलाफ सर्वाधिक अपराध वाले राज्यों में राजस्थान के अलावा और कौन-कौन से राज्य शामिल हैं?

[A] मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र
[B] उत्तर प्रदेश और बिहार
[C] गुजरात और तेलंगाना
[D] तमिलनाडु और केरल

Correct Answer: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र
Notes: ST (अनुसूचित जनजाति) के खिलाफ हुए अपराधों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र सबसे अधिक मामलों वाले राज्य हैं।